गुरुवार 13 अगस्त 2026 - 07:19
शरई अहकाम | वुज़ू के दौरान नल खोलना और बंद करना

हज़रत आयतुल्लाह शहीद सय्यद अली ख़ामेनेई ने "वुज़ू के दौरान नल खोलने और बंद करने" के बारे में पूछे गए इस्तिफ़्ता का जवाब दिया है।

हौज़ा न्यूज़ एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, हज़रत आयतुल्लाह शहीद सय्यद अली ख़ामेनेई ने "वुज़ू के दौरान नल खोलने और बंद करने" के बारे में पूछे गए इस्तिफ़्ता का जवाब दिया है, जिसे रूची रखने वाले पाठकों की सेवा में प्रस्तुत किया जा रहा है।

वुज़ू के दौरान नल खोलना और बंद करना

सवाल: वुज़ू के दौरान पानी का नल खोलने और बंद करने का क्या हुक्म है? उदाहरण के लिए, चेहरा या हाथ धोते समय नल को दाएँ या बाएँ हाथ से बंद करना कैसा है?

जवाब: नल को बंद करने में कोई हर्ज नहीं है। लेकिन बायाँ हाथ धोना पूरा करने के बाद यदि नल या किसी अन्य जगह से ऐसा पानी हथेलियों और उँगलियों तक पहुँच जाए, जिनसे आप मसह करते हैं, और उसी पानी से सर और पैरों का मसह किया जाए, तो मसह सही नहीं होगा।

टैग्स

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
captcha